UP Board Result 2026 Date LIVE: 55 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं रिजल्ट

UP Board Result 2026 Date LIVE : यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल 2026 को पूरा हो गया है। अब टेबुलेशन और प्रोसेसिंग का काम चल रहा है, जिसमें आमतौर पर 20 से 25 दिन का समय लगता है। इस हिसाब से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026, अप्रैल के आखिरी हफ्ते यानी 25–30 अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।

⚠️ अभी तक बोर्ड ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

Also Read

कितने छात्र हैं इस साल? (UP Board Result 2026)

इस साल 53,37,778 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है — जिनमें 27,61,696 हाईस्कूल (10वीं) और 25,76,082 इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्र शामिल हैं। परीक्षा के लिए 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षा और मूल्यांकन की टाइमलाइन

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गईं। कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल तक चला। इसके लिए 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए और करीब 1.53 लाख परीक्षक लगाए गए। पूरी प्रक्रिया CCTV निगरानी में हुई, मोबाइल फोन बैन रहे और 24 घंटे पुलिस तैनात रही।

पिछले साल का ट्रेंड

पिछले साल (2025) यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया था।इस साल भी इसी समय के आसपास रिजल्ट आने की उम्मीद है।

रिजल्ट कहाँ चेक करें?

रिजल्ट जारी होने पर इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा:

पासिंग मार्क्स

परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होते हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

सलाह: अपना रोल नंबर और स्कूल कोड अभी से तैयार रखें। रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए upresults.nic.in और DigiLocker दोनों विकल्प तैयार रखें।

Exit mobile version